मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में मंगलवार देर रात शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप में 140 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही भारी नुकसान भी है लेकिन क्या आपको पता है कि 32 साल पहले मेक्सिको में इसी दिन एक खतरनाक भूकंप आया था। यह भूकंप मेक्सिको के इतिहास का सबसे बडा भूकंप था। इस भूकंप ने पूरे मेक्सिको की तस्वीर बदलकर रख दी थी। 19 सितंबर 1985 को सुबह के सात बजकर 19 मिनट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया और उसने पूरी मेक्सिको सिटी को हिला कर रख दिया। यह भूकंप 8.1 तीव्रता वाला था। भूकंप इतना तेज था कि घरों की दीवारें और फर्श हिल रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोग दहशत में आ गए थे। इस भूकंप से मेक्सिको सिटी का एक मुख्य इलाका पूरी तरह से तबाह हो गया था। सैंकडों इमारतें जमींदोज हो गई थी और हजारों लोग मारे गए थे। सरकारी आंकडों के अनुसार उस भूकंप में करीब 3692 लोग मारे गए थे। वहीं मेक्सिको की रेड क्रॉस संस्था का कहना था कि 10,000 से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope