मॉस्को। रूस के नॉर्थ काकेसस के स्टावरोपोल शहर में शनिवार को तीन हथियारबंद संदिग्धों को मार गिराया गया। तीनों पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, संघीय सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने सुबह तडक़े एक अभियान शुरू किया, और बंदूकधारियों के एक समूह की आतंकी हमले की कोशिशों को विफल कर दिया। अभियान के दौरान कई मार्ग बंद कर दिए गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नार्थ काकेसस क्षेत्र उग्रवाद के लिए कुख्यात है, जहां अलगाववादी और चरमपंथी अक्सर सरकारी, सैन्य और पुलिस प्रतिष्ठानों के साथ ही नागरिकों पर हमले करते रहते हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope