वियना। मध्य आस्ट्रिया के स्टीरिया में दो रेलगाडिय़ों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियोबेन के पास निकाल्सडोर्फ में दोपहर के समय दो यात्री रेलगाडिय़ों की टक्कर हो गई। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घायलों में तीन बच्चे भी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रेल लाइन अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope