• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खरपतवार खा जाती है 40 फीसदी गन्ना फसल,ये करें उपाय

गोरखपुर। गन्ने की फसल का सबसे अधिक नुकसान खरपतवार पहुंचाती है। यह एक एकड़ में गन्ने की करीब 80 क्विंटल फसल बर्बाद कर देते हैं। यानी यह खरपतवार हमारी मेहनत को 40 फीसदी तक तबाह करने का काम करती है। फसल को खरपतवार कीटों से ज्यादा हानि पहुंचाती है। जबकि ज्यादातर किसान कीट व रोग लगने पर ही फसल नियंत्रण के उपाय करते हैं। वैसे जो किसान समय - समय पर निराई-गुढाई भी करके खरपतवार को हटाते रहते हैं, उन्हें फसल लाभ देती है।

कृषि वैज्ञानिकाें के मुताबिक खरपतवार फसल के साथ जमीन में खुदबखुद पनप जाती है। यह जमीन से फसल की अपेक्षा ज्यादा फास्फोरस व नाइट्रोजन लेती हैं। जिससे पौधे को मिलने वाला पोषण यह खा जाती है। गन्ना किसान यह समझ नहीं पाता है कि उसकी फसल को घटाने में कीटों से ज्यादा खरपतवार की भूमिका होती है।

कृषि वैज्ञानिक किसानों को सलाह देते हैं कि खरपतवर पर नियंत्रण के लिए फसल चक्र अपनाना चाहिए। खेत में फसल बदल कर बोआई करने से खरपतवार पर काबू पाया जा सकता है। जैसे अभी गन्ना है। इसके बाद गेहूं, फिर दलहनी फसल ढैंचा (हरी खाद), फिर धान, फिर गन्ना बोना चाहिए। फसल चक्र अपनाने से खरपतवार पर काबू होता है। गन्ने की दो लाइनों के बीच गुढ़ाई करनी चाहिए।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Weed Devastated up to 40 percent of sugarcane crop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, gorakhpur news, weed, devastated, 40 percent, sugarcane crop, agriculture news, sugarcane news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved