• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने उड़ाए रंग-अबीर

Victory celebration in Jhansi BJP office - Jhansi News in Hindi

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव की मतगणना में मिले प्रचंड बहुमत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

झाँसी में भाजपा के चुनाव कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच गाकर अपना उत्साह प्रदर्शित किया। झाँसी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के जीवन शाह तिराहा स्थित चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओ का हुजूम मौजूद रहा।

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी कार्यालय में उपस्थिति दिखी। युवा कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित दिखे। सब ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते झूमते दिखे। कार्यकर्ताओं ने झाँसी सदर प्रत्याशी रवि शर्मा को माला पहनाकर शुभकामनायें दी। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

झाँसी की चारो विधान सभा सीटो पर भाजपा प्रत्याशियों जीत के बाद बुन्देलखण्ड में ऐतिहासिक बढ़त के साथ कमल खिला है। झाँसी में कई सीटो पर सपा के दिग्गज नेताओं को इस चुनाव के दौरान पसीने छूटे हैं। झाँसी सदर सीट पर रवि शर्मा, बबीना पर राजीव सिंह पारीछा, गरौठा पर जवाहर राजपूत और मऊरानीपुर पर बिहारी लाल आर्य ने जीत हासिल की है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Victory celebration in Jhansi BJP office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: victory, celebration, jhansi bjp, up election 2017 hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved