बाड़मेर। ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनूठी पहल की गई है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से घरेलू लघु कुटीर उद्योग की स्थापना को लेकर रविवार को आश्रय स्थल में आजीविका मिशन प्रभारी भंवर खान, ग्रुप फॉर पीपल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी, महेश पनपालिया, संजय शर्मा, दुर्जन सिंह गुडीसर, रमेश सिंह इंदा, स्वरुप सिंह भाटी, जमाल खान, इस्लाम खान और छगन सिंह चैहान की मौजूदगी में प्रगतिशील महिलाओं के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में महिलाओं ने लघु उद्योग की स्थापना में गहरी रुचि दिखाते हुए इसकी जल्द स्थापना की मांग रखी। महिला समूह की सदस्याओं ने कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू खानपान के आइटम बनाकर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope