बठिंडा। स्थानीय एनएफएल क्लोनी के कर्वाटर में रहने वाले युवक गुरलाल सिंह (24) पुत्र हरनेक सिंह ने कमरे में लगे पंखे से कपड़े का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली।
जांच अधिकारी थाना थर्मल बठिंडा एएसआई गुरमेल सिंह के अनुसार गुरलाल सिंह बी टैक पास था तथा एनएफएल में सिखलाई लेने आया था। उसके साथ एक और युवक भी रहता था। बीती रात गुरलाल सिंह कमरे में अकेला था। थोड़ी देर बाद जब उसका दोस्त कमरे में वापिस आया तो उसने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आसपास रहने वाले लोगों को इस बात की सूचना दी। इस पर थाना थर्मल व सहारा जनसेवा संस्था को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची व कमरे का जोर से धक्का मार कर खोला गया। युवक का शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। पुलिस सूत्रों अनुसार युवक ने पड़े का फंदा बना कर आत्म हत्या की थी।
संस्था के सदस्यों ने शव को नीचे उतारा व सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी अनुसार युवक गांव चक्क हीरा सिंह वाला जिला बठिंडा का ही रहने वाला था। आज मृतक के पिता हरनेक सिंह ने बताया कि उसका बेटा नौकरी न मिलने के कारण मानसिक परेशान था। पुलिस ने धारा 174 के तहत कारवाई कर आज शव का पोस्ट मार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope