जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ
जिले में सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से
आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो आतंकियों को मार
गिराया। सेना के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों ने बताया कि सतर्क जवानों ने गुरुवार तड़के बालाकोट क्षेत्र में
नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद सैनिकों और आतंकियों
के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। क्षेत्र में
तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सूत्र
ने कहा कि शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार के
इस्तेमाल से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका
करारा जवाब दिया।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope