अमेठी। गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री के गायत्री प्रजापति के रेप के मामले में पुलिस मामले से जुड़े 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जबकि संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने गायत्री के दोनों बेटों अनुराग प्रजापति और अनिल प्रजापति को हिरासत में लिया है। सहयोगियों के रूप में पकड़े गए लोगों की शिनाख्त रुपेश, विकास वर्मा, पिंटू उर्फ अमरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। बता दें, गायत्री प्रजापति पर एक महिला से गैंगरेप और उसकी बेटी से सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप है। वे यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार गए थे। दर्ज किया गया था पीडिता का बयानमामले में सीजेएम कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया था। इस दौरान मामले की जांच कर रही सीओ आलमबाग अमिता सिंह भी मौजूद थीं। बता दें, गायत्री के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रजापति और उनके साथियों ने दो साल तक उसका गैंगरेप किया। साथ ही उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया। महिला ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नही हुई। इसके बाद पीड़िता सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने तुरंत मंत्री के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने का ऑर्डर दिया था। प्रजापति से 3 साल पहले हुई थी मुलाकातसूत्रों के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि गायत्री के एक करीबी ने उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले गायत्री से कराई थी। महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि गायत्री ने घटना की तस्वीरें भी ली थीं। साथ ही, प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया था। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope