मथुरा। चौकी जैंत के गांव सकना में
बीती रात ब्रजलाल अपने परिवार सहित छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने
पेटी में रखे 50 हजार रूपये सहिच लाखों
के जेवरात पर हाथ साफ किया। सुबह होने पर जब परिवार
वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए।
पीड़ित ब्रजलाल बीमार रहता है और इसी बीमारी के इलाज
के लिए वह किसी से 50 हजार रूपये
लाया था। ग्रामीणों के मुताबिक ब्रजलाल के घर की पेटी 200 मीटर दूर खेतों में पड़ी मिली। पीड़ित ब्रजलाल ने बताया कि चोर घर में रखे 50 हजार रूपए नकद, एक अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की कमर की कोदनी ले गए।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope