भरतपुर। रेड लाइट एरिया पंछी का नगला में देह व्यापार के खिलाफ हुई पुलिस की दबिश के दौरान तालाब में डूबने से दो युवतियों की मौत के बाद वहां के लोगों में रोष है। इसके चलते वहां के सभी महिला, पुरुष और बच्चों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नाराज लोग कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह के निवास पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीग कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने पीडि़त समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मृतक किशोरियों के परिजनों को मुआवजे तथा अन्य मांगों को लेकर वे पीडि़त पक्ष की तरफ से प्रशासन से बात करेंगे। इसके बाद सभी लोग जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों नाबालिग युवतियों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात था। घटना से नाराज लोगों ने एकबारगी तो शव लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान एक बार स्थिति गंभीर हो गई, लेकिन लोगों के समझाने के बाद उन लोगों ने शव ले लिए। घटना की जानकारी लेने के लिए भरतपुर से भाजपा विधायक विजय बंसल अस्पताल पहुंचे। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस की इस कार्यशैली को विधानसभा में उठाने और सीएम व गृह मंत्री से शिकायत करने की बात कही। डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान नगर निगम महापौर शिव सिह भौंट, रूपेन्द्र जघीना सहित काफी लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope