जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने एक स्कूल के टीचर और सीआईडी के सहायक मुंशी को अफीम व हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम और 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
आरोपियों की पहचान भोगपुर के मेहंदीपुर के पवित्र सिंह (मुंशी) और कबीर नगर के अमनप्रीत उर्फ हनी (टीचर) के रूप में हुई है।
एसएसपी देहात गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मिलकर नशे का धंधा करते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सहायक मुंशी जालंधर में सीआईडी के हैडक्वार्टर में तैनात है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope