करनाल। आदि शक्ति मां झण्डेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों के तहत शुक्रवार को सेक्टर 13 स्थित राजेश खुराना के निवास स्थान से शुरू हुई। जो शहर में घुमते हुए शुगरफैड चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया के घर पहुंची। जहां उन्होंने प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा की और माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सेक्टर 13 स्थित महेंद्र शर्मा के निवास स्थान पर लंगर प्रसादी और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। माता रानी की पालकी के साथ चलने वालों में प्रधान राजेश लाम्बा, अरूण शर्मा, सुभाष गुरेजा, राजीव मुंजाल, अशोक कथूरिया, अजीत, सिमरण, सुनीता, किरण मुंजाल, किरण रहेजा, रीतू, सुनीता, ज्योति धमीजा, शालिनी, निशा मित्तल, ममता नागपाल, रमा भुटानी, निशा मित्तल, शिवानी लाम्बा, कुलभूषण अरोड़ा, सविता शर्मा, कपिल ढल, सुरेन्द्र बब्बल, विनोद बाली, अनिल सहगल, राधेश्याम सलूजा, अरुण मित्तल, राजीव नागपाल, अमित खुराना, राजेन्द्र सचदेवा, पंकज धमीजा, राहुल भटनागर, हरीश भुटानी, काकू, राजू, कविता भोगरा और ललित भोगरा भी शामिल रहे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope