मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे। योगी आदित्यनाथ के नाम का ऐलान होते ही मथुरा में कुछ भाजपा कार्यकर्ता निराश हो गए हैं। मथुरा और ब्रज के भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट से विधायक श्रीकांत शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।चुनावों से पहले माना जा रहा था कि पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीबी होने के कारण श्रीकांत शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के आसार हैं।
चुनाव से पहले श्रीकांत के मुख्यमंत्री बनने के कयास को लेकर चर्चाएं हर गली-मोहल्ले तक पहुंचीं तो मथुरा की जनता का अपार समर्थन मिला। इसी का परिणाम रहा कि श्रीकांत शर्मा एक लाख से अधिक मतों से विजयी हुए।हरिओम शर्मा जिला कार्यकारणी सदस्य और मोहन लाल शर्मा गोवर्धन मंडल अध्यक्ष से जब बात की गयी तो उनका क्या कहना था कि कभी ब्रज से मुख्यमंत्री नहीं बना इसलिए बृज का विकास नहीं हो पाया। हम लोगों की इच्छा थी कि मथुरा से श्रीकान्त शर्मा बनें जिससे बृज का चहुमुखी विकास हो।लेकिन अब श्रीकांत के मुख्यमंत्री न बनने पर मथुरा की जनता और उनके समर्थकों निराशा हैं।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope