• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीके नेहरू की पत्नी का निधन

shobha nehru, wife of bk nehru passes away at 109 years of age - India News in Hindi

कसौली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बीके नेहरू की पत्नी शोभा नेहरू का मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कसौली शहर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 109 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा जिसमें सोनिया गांधी परिवार के सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। शोभा नेहरू के परिवार में उनके तीन बेटे हैं।

शोभा के पति बीके नेहरू भारतीय राजनयिक थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, शोभा नेहरू से मिलने के लिए नियमित हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल कसौली जाया करते थे। उन्होंने शोभा नेहरू से आखिरी बार मई, 2016 में मुलाकात की थी।

हंगरी के बुडापेस्ट में जन्मीं शोभा नेहरू का विवाह नेहरू परिवार में सन् 1935 में हुआ था। बीके नेहरू से उनकी मुलाकात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान हुई थी। आजाद भारत के सबसे प्रतिष्ठित नौकरशाह और ट्रिब्यून ट्रस्ट ऑफ पब्लिकेशंस के पूर्व ट्रस्टी बीके नेहरू का निधन 31 अक्टूबर, 2001 को 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-shobha nehru, wife of bk nehru passes away at 109 years of age
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shobha nehru, wife, bk nehru, passes away, sonia gandhi, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved