नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और अब दिल्ली के एमसीडी चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह पराजय का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अजय माकन ने भी हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए इस्तीफा दे दिया मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वापस कर दिया। इस बेचैनी और भगदड़ के बीच कांग्रेस में इन दिनों विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को ‘गलती’ बताया और कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं को इज्जत देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सोनिया गांधी की तरह कांग्रेस मुख्यालय में हर दिन कुछ घंटे बिताने चाहिए ताकि वे लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।
समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर शीला दीक्षित ने कहा- मुझे पता नहीं क्या हुआ, लेकिन अखिलेश और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरें आने लगीं। गठबंधन के 10 दिन पहले एक इंटरव्यू में मैंने कहा कि अगर कोई ऐसा गठबंधन हुआ तो मैं इससे अलग रहना चाहती हूं, क्योंकि सीएम के दो उम्मीदवार नहीं हो सकते। मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छा फ़ैसला था, क्योंकि हम सात सीट पर सिमट गए। यह बहुत ही परेशान करने वाली बात है। जिस तरह से हम तैयारी कर रहे थे हमें 50-70 सीटें आने की उम्मीद थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope