नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र आज गुरुवार से शुरू हो गए है। नौ दिनों तक चलने
वाले इस महापर्व को आखिरी उपवास यानी नवमी 29 सितंबर को होगी। इस दौरान
शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के
अनुसार, अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र व्रत व दुर्गा
पूजन किया जाता है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का
विधान है। नवरात्र के पहले दिन मंगल कामना के लिए कलश स्थापना का विधान
है। आज शक्ति के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की जाती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड -
देशभर
में माता रानी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी जा रही है। मां
दुर्गा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु रात से ही मंदिर के आगे लाईनों में
खडे है। इस पावन त्यौहार पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचन के लिए
पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी से जुडा हुआ है।
वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम-
जम्मू
के वैष्णो देवी मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं।
कटरा ही वो जगह है जहां से वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होती है। शक्ति
स्वरूपा के दर्शन लिए श्रद्धालु यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। वैसे तो आम
दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन नवरात्र के नौ दिनों
में यहां भीड़ कई गुना बढ़ जाती है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope