• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाते को आधार से लिंक करना बेहद जरूरी

saving account based on Linking with aadhar is very important now - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। बैंक प्रबंधन खातों को आधार से लिंक करने पर सख्त हो गया है। 31 मार्च तक आधार कार्ड लिंक न होने पर खातों से लेनदेन बंद किया जा सकता है। ऐसे में आधार लिंक करवाने के लिए महज कुछ समय ही शेष बचे हैं। जानकारी के मुताबिक शहर में अभी तक करीब 21 लाख बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं।

वाराणसी जिले में लगभग करीब 39 लाख बैंक खाते हैं। कुछ बैंकों में एक व्यक्ति के नाम एक से ज्यादा खाते हैं। इसमें आधार कार्ड को प्रमुखता से बैंक खातों से लिंक करवाने का लक्ष्य रखा गया। ताकि एक व्यक्ति के एक से ज्यादा खाते एक पोर्टल पर लाए जा सकें और खातों से होने वाले लेनदेन का सही डाटा रिकॉर्ड हो सके।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि आधार से लिंक न कराने पर लेनदेन भी रुक सकता है। आयकर विभाग की कार्रवाई से बचने और चोरी-छुपे लेनदेन करने वाले लोग एक से ज्यादा बैंक खाते रखते हैं। अब इन खातों को आपस में जोड़े जाने की कवायद की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-saving account based on Linking with aadhar is very important now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saving account, based on linking with aadhar, very important, varanasi, bank , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved