नूहं। सारेगामापा लिटिल चैम्प में अपने सुरों का जादू बिखेरने वाले सलमान अली को कुछ लोगों ने जागरण में गाने के बहाने बुलाकर उन पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सलमान के हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। सलमान अली शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड़ में भर्ती हैं। गायक सलमान अली के अलावा उनके पिता कासम खान के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि पुन्हाना के ही रहने वाले लोकेश से पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। सलमान अली के मुताबिक दिल्ली स्थित नरेला में जागरण में गाने के लिए किसी शख्स ने उनसे सम्पर्क किया। सलमान ने जागरण में जाने के लिए हां भर दी। उनसे सम्पर्क करने वाले ने उनके खाते में 5 हजार रुपए भी डलवा दिए गए। सलमान तय समय के मुताबिक शुक्रवार की रात्रि नरेला गाने के लिए अपने पिता व कई अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा तो उसे होटल ले जाने की बात कहकर करीब आठ लोग सुनसान जगह पर ले गए। सलमान की हाकी, लाठी, डंडों से जमकर पिटाई कर उनको अधमरा कर दिया। बीच बचाव के दौरान सलमान के पिता कासम व अन्य को भी चोट आई। सलमान को हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। गायक सलमान अली ने बिना पुलिस को सूचना दिए मेवात की तरफ रुख किया। सलमान अली को नल्हड़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पीडि़त सलमान के मुताबिक हमला करवाने वाले लोकेश उनसे सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करता आ रहा है। कई साल तक सलमान ने लोकेश के कहने पर कई शो भी किए, लेकिन कई साल पहले दोनों के बीच खटास पैदा हो गई। दोनों ने एक -दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए। फरीदाबाद से लेकर कई जगह पर मामले भी दर्ज हुए। गायक सलमान अली ने पिछले करीब 4 साल में पुलिस अधिकारियों से लेकर मीडियाकर्मियों के सामने अपना दुखड़ा सुनाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शायद यही कारण रहा कि सलमान पर जानलेवा हमला हुआ। सुरों से सबको मंत्रमुग्ध करने वाले सलमान अली अब अस्पताल के बिस्तर पर करहा रहा है।
आपको बता दें कि तत्कालीन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीटीवी के चर्चित शो सारेगामापा लिटिल चैम्प्स 2011 में रनर अप रहे हरियाणा के एकमात्र गायक को 21 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया था। सुरों के सरताज का रनर अप बनने के बाद समय ठीक नहीं चल रहा है। लड़ाई -झगड़े और पुलिस केसों में इस कलाकार की जिंदगी उलझती जा रही है। मामला दिल्ली का होने की वजह से अभी कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope