रोहतक। ओलंपिक में देश को कास्य दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक
रेसलर साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से बेहद खफा है। साक्षी ने कहा कि
उन्होंने अभी तक हरिणायाा सरकार की ओर रियो खेलों के दौरान ऐतिहासिक पदक के
बाद घोषित की गई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। [ शेविंग करते समय जीरो मशीन में करंट आया, नाई की मौत, फाल्ट बना वजह] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
रोहतक की साक्षी ने
ट्वीट किया कि पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब
पूरा करेगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मेरे ओलंपिक पदक जीतने के
बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिये ही थीं।
आपको
बता दें कि साक्षी (58 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग) पिछले साल रियो खेलों में
भारत की ओर से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने
के बाद हरियाणा सरकार ने कम से कम 3.5 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन और नकद
पुरस्कारों की घोषणा की थी।
ओलंपियन साक्षी मलिक के सवाल पर हरियाणा
सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेडल जीतने के बाद हरियाणा
सरकार ने साक्षी को ढाई करोड़ रुपये के चेक देने की पेशकश की थी। लेकिन
उन्होंने उस वक्त महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में नौकरी की भी मांग की,
जिसके बाद यूनिवर्सिटी में उनके लिए उपयुक्त पद क्रिएट किया जा रहा है। और
जल्द ही उनकी मांगे पूरी की जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope