• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गैंगरेप मामला : चकमा दे भागे गायत्री, गनर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के फरार कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी भी फरार है। मंत्री गायत्री एसटीएफ को चकमा देकर भाग गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात खबर मिली कि गायत्री जेवर टोल प्लाजा के पास अपने दो साथियों के साथ गुजरेंगे। एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा पर छापा मारकर गायत्री के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वो फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को गायत्री के नगर चंद्रपाल की गिरफ्तारी हुई थी और अब लेखपाल अशोक तिवारी और एक और आरोपी आशीष शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्रपाल गायत्री प्रजापति के गनर का कहना है कि मंत्री के करीबी होने की वजह से उसे फंसाया गया है। बलात्कार के आरोपी यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति आज सरेंडर कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 17 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पहले पुलिस ने गायत्री को गिरफ्तार नहीं किया और अब पुलिस उन्हें ढूंढ रही है तो वो फरार है।
गायत्री प्रजापति को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने गिरफ्तार पर रोक वाली गायत्री की याचिका खारिज कर दी। गायत्री तो अभी फरार हैं लेकिन गैंगरेप के केस में एक आरोपी चंद्रपाल ने कल सरेंडर कर दिया। चंद्रपाल गायत्री प्रजापति का गनर है और उसका कहना है कि मंत्री के करीबी होने की वजह से उसे फंसाया गया है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

यह भी पढ़े

Web Title-rape case: Gayatri Prajapati may surrender Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape case, gayatri prajapati, surrender, uttar pradesh, samajwadi party leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved