• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंड बगियाड़ा के वार्ड सदस्य राजकुमार बने कांग्रेसी

Raj Kumar became Congress member of ward member of Kand Bagiyada - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंड बगियाड़ा के वार्ड सदस्य राजकुमार गांव सालिग में शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। शहरी विकास मंत्री ने फूल-मालाओं के साथ राज कुमार का स्वागत किया तथा उन्हेें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजकुमार से क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वार्ड सदस्य राज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं आम आदमी को केन्द्र में रखकर योजनाएं बनाने तथा कार्यान्वित करने की विकासात्मक सोच के चलते वे कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रदेशभर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और हिमाचल में प्रगति की तीव्र गति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raj Kumar became Congress member of ward member of Kand Bagiyada
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress party, bjp party, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved