• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गुजरात में हार से ठीक पहले बनाए जा रहे अध्यक्ष : भाजपा

Rahul elevation timed just before impending Gujarat defeat:BJP - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ‘वंशवाद’ का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रोन्नति देकर पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को वंशवादी बताया और कहा कि गुजरात में निकट भविष्य में होने वाली एक और हार से पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा उत्सुकता पैदा करने वाली है। भाजपा का कहना है कि वंशवादी कांग्रेस पार्टी को प्रदर्शन और क्षमता से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण ट्रैक रिकॉर्ड होने के बावजूद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना एक तरीके से नतीजों से मुंह मोडऩा है।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘प्रोन्नति का समय उत्सुकता पूर्ण है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने नेता पद का आवरण गुजरात चुनाव में पार्टी की होनेवाली फिर एक हार से पहले राहुल गांधी को सौंपना चाहती हैं, क्योंकि हार के बाद उनको पुरस्कार देने में मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष को संकोच होगा।’’कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से सोमवार को राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul elevation timed just before impending Gujarat defeat:BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, congress, rahul gandhi, congress president, cwc, gujarat election, bjp spokesperson, gvl narasimha rao, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved