चंडीगढ़। पंजाब की सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के मौजूदा 10 मंत्री चुनाव हार गए हैं। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदर्श प्रताप सिंह कैरोन, भाजपा के सुरजीत कुमारी ज्यानी और अनिल जोशी भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के दो मंत्री चुन्नी लाल भगत और मदन मोहन मित्तल ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा है। भगत के पुत्र भी चुनाव हार गए हैं। अकाली दल के जो मंत्री चुनाव हार गए हैं, उनमें कैरोन, गुलजार सिंह रानिके, सोहन सिंह थंडल, जानमेजा सिंह सेखोन, तोता सिंह, सिकंदर सिंह मालुका, सुरजीत सिंह राखड़ा और दलजीत सिंह चीमा हैं। पंजाब के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित 18 मंत्री हैं।
लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने नासा का पावर टू एक्सप्लोर चैलेंज जीता
Daily Horoscope