• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी ने किया 9 किमी लंबे ढोल सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का उद्घाटन

दिसपुर। नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार आज अपने तीन साल पूरे कर रही है। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने की खुशी में बीजेपी विभिन्न शहरों में जश्न मना रही है। पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरूणाचल प्रदेश को जोडने वाले देश के सबसे लंबे ढोला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने पुल का का मुआयना भी किया। वहां उपस्थित अधिकारियों से पुल के बारे में जानकारी ली और पुल की विशेषताएं भी जानी।
ये पुल ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित पर बना है। इस पुल से सुदूर उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए आने जाने की सुविधा हो जाएगी, कारोबार को बढावा भी मिलेगा, साथ ही सेना को असम से अरूणाचल-चीन बॉर्डर तक पहुंचने में आसानी होगी। ढोला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल की लंबाई 9.15 किमी है। इस लिहाज से ये बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से भी 30 फीसदी लंबा है। पुल की चीन सीमा से हवाई दूरी 100 किमी से कुछ कम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM modi to innaugerate longest dhola-sadia brahmaputra bridge in assam on today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi govt 3 years, modi@3, pm modi, innaugerate, longest, dhola-sadia, brahmaputra bridge, assam, three years of modi govt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved