विजय राणा,
चंडीगढ़। यहां के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में
लगातार इजाफा हो रहा है। अगर पिछले साल की यात्रियों की संख्या की बात करे
तो फरवरी 2016 में यात्रियों की संख्या 130570 थी। वहीं फरवरी 2017 में
यात्रियों की 169708 रही। पिछले साल के मुकाबले यात्रियों की यह संख्या
39136 ज्यादा है। साल 2015-16 में 28फरवरी तक चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय
एयरपोर्ट से कुल 1533290 यात्रियों ने सफर किया था, वहीं, 2016-17 में
फरवरी महीने तक 1631726 यात्रियों ने सफर किया है। यह पिछले साल के मुकाबले
241647 यात्री संख्या ज्यादा है। यात्रियों में लगातार हो रहे इजाफे को
देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन खासा उत्साहित है। जिस लिहाज से अंतरराष्ट्रीय
एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उस लिहाज से अभी
काफी काम होना बाकी है।
फ्लाइट बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी
अंतरराष्ट्रीय
एयरपोर्ट चंडीगढ़ के सीईओ सुनील दत्त का कहना है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से
लगातार देश-विदेश में क्नेक्टिविटी बढ़ रही है। यात्रियों का रुझान देखते
हुए विमानन कंपनियां भी खासी उत्साहित हैं। 26 मार्च को जयपुर और जम्मू के
लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। जिसके बाद चंडीगढ़ से 36 घरेलू व 2
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का शेड्यूल बन जाएगा। इससे यकीनन यात्रियों की संख्या
में इजाफा होगा।
अभी भी सुविधाओं का टोटा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope