झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। घटना में एक गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी में कुछ भाजपा कार्यकता जश्न मना रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों की इनसे कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुँच गई।
दोनों पक्षो ने एक दूसरे के उपर लाठी-डंडे और ईट पत्थरों से हमला बोल दिया। इस दौरान एक गर्भवती महिला अपने घर की छत पर खाना बना रही थी और अचानक ईट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच हुये इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोंग घायल हुए है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा सम्भाला और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना के बारे में एस पी देहात सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope