• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व जल दिवस पर भी नहीं खुली जलकल की नींद

No Water Water Sleep Even on Water Day - Kanpur News in Hindi

कानपुर। पानी के सरंक्षण के लिए 22 मार्च 1992 को पूरे विश्व ने रियो डि जेनेरियो में संकल्प लिया। जिसके बाद हर साल हर जगहों पर इस दिन गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक के जरिए पानी बचाने की अपील की जाती है। पर शहर के जलकल विभाग की नींद इस महत्वपूर्ण दिवस पर भी नहीं खुली। जिसके चलते शहर के कई जगहों पर पानी खलखलाते हुए बहता रहा। हालांकि बुधवार को शहर की सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने जल संरक्षण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। बड़ा चैराहा और किदवई नगर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को समझाने का प्रयास किया गया कि पानी ही जीवन है, इसे जरुर बचाएं। वहीं दूसरी तरफ शहर में पानी की सप्लाई करने की जिम्मेदारी निभाने वाला जलकल विभाग अपनी उदासीनता से बाज नहीं आ रहा है। जिसके चलते कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रावती महिला होटल और बारा सिरोही, किदवई नगर, गोविन्द नगर की सड़कों पर सप्लाई का पानी तेजी से बहता रहा। कल्याणपुर के राजीव सिंह ने बताया कि जलकल को कई बार सूचना दी गई, पर पानी का लीकेज नहीं बन सका। जलकल एक्सईएन योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के चलते स्टॉफ की कमी थी, अब शहर में जो भी लीकेज है, उनको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। दूसरी ओर विश्व जल दिवस पर छात्रों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No Water Water Sleep Even on Water Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no water water sleep even on water day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved