• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीडीपी में आई मंदी के लिए नोटबंदी जिम्मेदार नहीं: नीति आयोग के नए VC

नई दिल्ली। राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार शुक्रवार को संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई मंदी का जिम्मेदार नोटबंदी नहीं है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, नोटबंदी को जीडीपी में गिरावट के कारण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। नकदी की कमी महज छह हफ्तों के लिए ही थी, उसके बाद से जनवरी (2017) से स्थिति में सुधार हुआ है।

कुमार को अरविन्द पनगढिय़ा की जगह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय की अपनी शिक्षक की नौकरी में लौट गए हैं।उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा स्टॉक खाली करने से से जीडीपी गिरा है। उन्होंने कहा, खूब छूट पर सामान बेचे गए, इसके साथ ही उत्पादन भी गिरा। जब भी किसी अर्थव्यवस्था में सुधार किया गया है, ऐसी स्थिति देखने को मिली है। कुमार ने कहा कि इसके लिए राज्य स्तर की शासन क्षमता भी शामिल है और उनका जोर राज्यों पर भी होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Niti Aayog new VC Rajiv Kumar denies note ban effect on dipping GDP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niti aayog, new vc rajiv kumar, economic growth, gst, vice chairman rajiv kumar, gdp growth rate, note ban, demonetization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved