भोपाल। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सफलता मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल
में विस्तार की संभावनाओं के बीच मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा के
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिये इन चर्चाओं पर विराम
लगाने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि अगला विधानसभा
चुनाव शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ज्ञात हो कि रक्षा
मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उत्तर
प्रदेश का मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को बनाने की चर्चा है। इन सबके बीच मप्र
के मुख्यमंत्री चौहान के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं भी सोशल
मीडिया पर छाई हुई हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope