• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धौलपुर में बने विकास के नए कीर्तिमान - परनामी

धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि भाजपा के राज में धौलपुर में विकास के नए कीर्तिमान बने हैं। प्रदेश की मुखिया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर को चंबल लिफ्ट परियोजना समेत रोजगार,शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में कई सौगातें दीं हैं। इसके अलावा फूड पार्क,इंजीनियरिंग कालेज और सौ करोड की लागत से बनने वाले नए अस्पताल से धौलपुर का विकास होगा। परनामी सोमवार को धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। परनामी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आव्हान भी किया। बैठक का संचालन करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह की जीत के बाद में धौलपुर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सभा में राजस्थान युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने राज्य सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए समर्पित भाव से काम करें। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल,कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरिहर पारीक ने भी भाजपा को विकास का पर्याय बताते हुए कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पंहुचाने का आव्हान किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New record of development made in Dhaulpur - Pranamani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party state president ashok parnami, dholpur assembly constituency, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved