साहेबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी पर मल्टी-मॉडल टर्मिनल तथा चार लेन के एक पुल की आधारशिला रखी। मल्टी-मोडल टर्मिनल वाराणसी से हल्दिया तक 1390 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-1 के विकास का एक महत्वपूर्ण घटक है।
गंगा नदी पर चार लेन का पुल साहिबगंज को लगभग 450 किलोमीटर दूर राज्य की राजधानी रांची तथा बिहार के कटिहार जिले से जोड़ेगा। मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री रघुबर दास तथा केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में परियोजना का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने जलमार्गो के विकास का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसने जलमार्गो को विकसित करने के कार्य को चुनौती के रूप में ली है। वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग को विकसित किया जाएगा और विकास के नए द्वारा खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, गंगा नदी में जलमार्ग झारखंड को पूरी दुनिया से जोड़ेंगे। झारखंड लैंड लॉक राज्य है, लेकिन जलमार्गो के विकास से यह पूरी दुनिया से जुड़ जाएगा और आर्थिक क्रांति का हिस्सा बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, भ्रष्टाचार तथा काले धन ने देश को घुन की तरह बर्बाद कर दिया था। मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं और ऐसा करना जारी रखूंगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पहाडिय़ा बटालियन के लिए चयनित महिला सिपाहियों को नियुक्त का पत्र बांटा। इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि दो राज्यों बिहार-झारखंड को जोडऩे वाला ब्रिज गंगा पर बनेगा। यह संथाल इलाके की परेशानियां दूर कर देगा। इस प्रोजेक्ट का फायदा यहां के हजारों परिवारों को मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope