कपूरथला।
मॉडर्न जेल कपूरथला में रविवार सुबह कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस
खूनी झड़प में एक गुट के सात कैदियों ने दूसरे गुट के तीन कैदियों पर लोहे
की रॉड से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान लेकिन
जेल स्टाफ मूकदर्शक बना रहा।
कैदियों के गंभीर रूप से घायल होने पर
जेल स्टाफ ने उन्हें दूर-दूर हटाया। वहीं जेल में तैनात डॉक्टर ने गंभीर
हालत होने पर तीनों कैदियों को तुरंत कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया।
यहां भी एक कैदी की जान खतरे में होने के कारण उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज
रेफर कर दिया गया। वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कर सात हमलावर
कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।घायल कैदियों की
पहचान बेगोवाल निवासी संदीप ¨सह,बेगमपुर निवासी हैप्पी और रिहाणा जट्टां
निवासी शिव कर्ण के रूप में हुई है। कैदी संदीप और हैप्पी ने बताया कि
रविवार सुबह हाईकोर्ट के जज दीपक सिब्बल जेल में आने वाले थे। इससे पहले
कैदी शिव कर्ण जेल की कैंटीन में दूध लेने गया। इसके बाद संदीप और हैप्पी
भी कैंटीन में दूध लेने गए तो उन्होंने कैदियों के दूसरे गुट को शिव कर्ण
से मारपीट करते देखा। बचाव का प्रयास करने पर हमलावर कैदियों ने उनसे भी
मारपीट कर डाली। एक साथ कई कैदियों के हमले से उक्त तीनों कैदी लहूलुहान हो
गए। जेल के डॉक्टर ने तीनों कैदियों को कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया।
लेकिन कैदी शिव कर्ण की हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज
रेफर किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस ने घायलों के बयानों पर सात
हमलावर कैदियों पर केस दर्ज किया है। इनकी पहचान अज्जू,प्रभ,सोनू,काला
पलाई,सोनू बलालो, छोटा तीर्थ,बड़ा तीर्थ के रूप में हुई है।मॉडर्न जेल में
कैदियों के बीच अमूमन हो रही खूनी झड़प के चलते जेल के सुरक्षा प्रबंध
सवालों के घेरे में हैं। बीते शनिवार भी जेल के एक कैदी को उपचार के लिए
सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया था। लेकिन पुलिस के हथकड़ी नहीं लगाने के
कारण कैदी पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर अस्पताल से फरार होने में कामयाब
रहा। थाना सिटी पुलिस ने फरार कैदी के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया लेकिन दो
दिन बीतने पर भी उसका सुराग नहीं तलाश सकी।
बैरक में जाते समय हुई बहस के बाद भिड़े
जेल
सुपरिटेंडेंट कुल¨वदर ¨सह थियाड़ा ने बताया कि रविवार को जेल में हाईकोर्ट
के जज दीपक आए थे। जेल से करीब 250 कैदियों से उनकी मुलाकात करवाई गई। इसके
बाद जब सभी कैदी अपनी-अपनी बैरकों में लौटने लगे तो दोनों गुट के कैदियों
के बीच मामूली बहस के बाद उनमें झड़प हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि
पुलिसकर्मियों ने कैदियों को दूर-दूर हटाकर घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती
करवाया। कैदियों ने लोहे की रॉड के बारे में पूछने पर बताया कि जेल में
सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और वहीं से उन्होंने रॉड उठाई थी।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope