इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद इलाहाबाद के धूमनगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 10 साल की बच्ची के सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में आरोपियों ने विरोध करने पर बच्ची की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। बच्ची को बचाने के प्रयास में आरोपियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी नीता पाल शुक्रवार तड़के अपनी 10 साल की बेटी रिया (बदले हुए नाम) को लेकर खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में चारों युवकों ने बच्ची को पकड़ कर झाड़ियों में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका बच्ची ने पुरजोर विरोध किया। वहीं मां भी बच्ची को बचाने में आरोपियों पर प्रहार करने लगी।
बच्ची के विरोध के चलते अपने प्रयास में असफल आरोपियों ने रिया को चाकुओं से गोद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची को बचाने दौड़ी मां को भी आरोपियों ने हमला कर चाकू से घायल कर दिया। शोर होने पर लोगों के आने से पहले आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं नीता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर बेटी की हत्या और मां पर हमले से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सहित कई थानों की फोर्स ने उन्हें समझाया और कर्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope