नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा बाद में झारखंड आनंद मैरिज एक्ट लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। यह जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने उन को पत्र लिख कर एक्ट लागू किए जाने की सूचना दी है। यह मामला उन्होंने मुख्यमंत्री के पास उठाया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि यह एक्ट पहले पंजाब और हरियाणा में लागू हो चुका है जबकि अब झारखंड ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह एक्ट देश के सभी राज्यों में लागू करवाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी राज्यों की सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ भी संबंध कायम किया है जिससे इन राज्यों में यह एक्ट लागू करवाया जा सके।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक्ट लागू किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने नजदीक है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का धन्यवाद करते मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस फैसले की वजह से प्रदेश में रहते सिख अब अपने विवाह इस एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर करवा सकेंगे और इस मामले में उन की समस्याए खत्म हो जाएंगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope