• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एक-दूसरे के हुए विराट और अनुष्का : इटली में रचाई शादी, 21 को रिसेप्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।"

कोहली ने आगे लिखा, "हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।"

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूरी में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं। एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं।

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम का कमान सम्भाल रहे हैं। विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में। दोनों ही रिसेप्शन एक सप्ताह के अंतराल में होंगे। दिल्ली में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होगी और 26 दिसंबर को मुंबई में। आपको बता दें कि विराट कोहली और अऩुष्का शर्मा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Its official! Virat Kohli and Anushka Sharma are married now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: #virushkawedding, virushkawedding, virat kohli and anushka sharma are married now, virat kohli, anushka sharma, virat kohli anushka sharma married, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved