नई दिल्ली। एक ओर चीन अपनी चालाकी से बाज नहीं आ रहा है, ऐसे में भारत ने नये सिरे से तैयारियां शुरू कर दी है। डोकलाम विवाद के बाद भारत सीमा पर और ज्यादा सतर्क हो गया है। भारत ने इसके लिए जबर्दस्त तैयारी भी शुरू कर दी है और सीमा की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इसके नजदीक निर्माण कार्य शुरू करने वाला है। भारतीय सेना 2020 तक उत्तराखंड में चार पहाड़ी दर्रो को सडक़ से जोड़ेगी। जनरल स्टाफ ड्यूटी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह ने कहा कि शीर्ष सेना अधिकारियों ने यहां चल रहे सेना कमांडरों के सम्मेलन में भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे पर चर्चा की और निर्णय लिया कि सडक़ निर्माण की गतिविधियों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विजय सिंह ने कहा, इसके लिए नीति, लिपु लीख, थांग ला 1 और संगचोकोला को 2020 तक प्राथमिक रूप से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सडक़ों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सीमा सडक़ संगठन को अतिरिक्त धन आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ सेना संरचनाओं में संगठनात्मक परिवर्तन पर भी चर्चा की गई।
दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आप ने की प्रत्याशियों की घोषणा
बंगाल नेता प्रतिपक्ष ने रामनवमी जुलूस पर हिंसा के संबंध में राज्यपाल को लिखा पत्र
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope