मुंबई। 2028 तक भारत तेज विकास दर के रथ पर सवार होकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिकी फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान भारत अपनी विकास गति से जापान को पीछे छोड़ दुनिया में तीसरा स्थान हासिल कर लेगा। भारत अभी ही ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ ब्रिक देशों में चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2019 तक भारत फ्रांस और ब्रिटेन को पछाड़ देगा। इसके साथ ही यह देश जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। अमेरिकी बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2028 तक भारत जर्मनी और जापान को जीडीपी (डॉलर के टर्म में) के मामले में पीछे छोड़ देगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि 2028 में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की साइज क्या होगी. पिछले साल भारत की अर्थव्यवस्था 2.26 खरब डॉलर थी। उम्मीद जताई गई है कि अगले दशक में भारत की विकास दर 10 फीसदी रह सकती है। इस तरह जापान की अर्थव्यवस्था 1.6 फीसदी को पीछे छोड़ देगा। इसी साल 31 अक्टूबर को आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत ने विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। देश की रैंकिंग 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुंच गई। इससे उत्साहित सरकार ने सुधारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया जिससे देश आने वाले वर्ष में कारोबार सुगमता के मामले में शीर्ष 50 देशों में शामिल हो सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope