नई दिल्ली। भारत बांग्लादेश में रह रहे रोहिग्या शरणार्थियों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाते हुए पड़ोसी देश को खाना संबंधी जरूरी सामान भेजने का निर्णय लिया है ताकि म्यांमार से भागे रोहिंग्या लोगों की इस संकट की घड़ी में मदद की जा सके। ऑपरेशन इंसानियत के तहत राहत सामग्री कई किश्तों में वितरित कि जाएगी, जिसके तहत गुरुवार को भारतीय वायु सेना का एक विमान चटगांव में इसकी पहली किश्त लेकर उतरेगा। विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, बांग्लादेश में शरणार्थियों की बड़ी संख्या के कारण संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण इस सहायता को बढ़ाने का फैसला किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ढाका पहले ही कह चुका है कि बांग्लादेश सरकार ने उसके सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए नई दिल्ली से मदद मांगी थी, क्योंकि म्यांमार के हिसा ग्रस्त राखिने राज्य में उत्पीडऩ के बाद हजारों रोहिग्या मुसलमान बांग्लादेश में प्रवेश कर गए थे। बयान में कहा गया है कि खाने के लिए तत्काल आवश्यक वस्तुओं के मद्देनजर राहत सामग्री में, चावल, दाल, चीनी, नमक, खाना पकाने का तेल, चाय, नूडल्स, बिस्कुट जैसी चीजें दी जा रही हैं साथ ही लोगों को मच्छरदानी भी भेजी जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope