• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत का विदेशी कर्ज 2.7 फीसदी घटकर 471.9 अरब डॉलर

नई दिल्ली। देश के विदेशी कर्ज में मार्च तक पिछले साल के मार्च की तुलना में 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 471.9 अरब डॉलर रही। यह गिरावट कम वाणिज्यिक उधार और एनआरआई जमाराशि के कारण आई है। वित्र मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘भारत का विदेशी कर्ज : 2016-17 की स्थिति रिपोर्ट’ के मुताबिक, ‘‘2017 के मार्च तक कुल विदेशी कर्ज 471.9 अरब डॉलर रहा, जो कि साल 2016 के मार्च में 485 अरब डॉलर थी। इसमें 13.1 अरब डॉलर या 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’’

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ‘‘भारत का विदेशी कर्ज अभी प्रबंधनीय सीमाओं में ही है और वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में 2016-17 में विदेशी कर्ज की स्थिति सुधरी है। इस दौरान विदेशी कर्ज कुल कर्ज का 78.4 फीसदी से घटकर 74.3 फीसदी हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India external debt declined by 2.7 per cent to $ 471.9 billion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india external, debt, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved