• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र:रेजिडेंट डॉक्टरों की हडताल खत्म

india-03: resident doctors in maharashtra call off strike - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आश्वासन मिलने एवं बंबई उच्च न्यायालय के दखल के बाद अपनी हडताल समाप्त कर दी और शनिवार को वह काम पर लौट आए। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के साथ कल हुई उनकी बैठक संतोषजनक रही। राज्य सरकार ने आश्वासन पत्र जारी किया है और हमें लगता है कि हमारी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है। हमने अपने सदस्यों को शनिवार सुबह से काम पर लौटने को कहा है।

शुक्रवार को फडणवीस के रेजिडेंट डॉक्टरों को काम पर वापस लौटने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की अंतिम चेतावनी देने के बाद डॉक्टरों ने अपनी पांच दिन की हडताल को समाप्त कर दिया। बंबई हाईकोर्ट ने हडताल कर रहे डॉक्टरों को गुरवार को फटकार लगाते हुए उनसे हडताल खत्म करने को कहा था। बता दें,राज्य के विभिन्न इलाकों में रेजिडेंट डॉक्टरों पर हुए अनेक हमलों के बाद 4500 से अधिक डॉक्टर पिछले पांच दिन से सामूहिक हडताल पर थे। सरकारी अस्पतालों के ओपीडी और जनरल वार्ड को छोड कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-india-03: resident doctors in maharashtra call off strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: resident doctors, maharashtra, call off, strike, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved