देवरिया। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने नगर में शुक्रवार को अभियान चलाकर शहर में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को हटाया। लगभग दो घंटों तक चली कार्रवाई से मांस व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा।
दरअसल नई सरकार के बनने के बाद से ही अवैध बूचड़खानों व अवैध रूप से मांस बेचने वालों पर प्रशासन ने भौंहे तान रखी है। लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी के नेतृत्व में शहर के कचहरी चौराहा से लेकर पोस्टमार्टम चौराहा, स्टेडियम रोड, रेलवे स्टेशन रोड के किनारे अवैध रुप से चल रही दुकानों को हटाया गया।
नाले के उपर बनाए गए छज्जे को भी उजाड़ा गया। प्रशासन को कुछ व्यापारियों के प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा।अभी तक लगभग तीन दर्जन से अधिक दुकानें बंद कराई गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope