मथुरा। बरसाना और नन्दगांव में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। होली के हुड़दंग में बरसाने की
हुरियारिन नन्दगांव के हुरियारों पर जमकर लट्ठ बरसाती हैं। उनके लट्ठ से बचने के
लिए हुरियारों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। [ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ढाले सजाने में जुटे हुरियारे
बरसाने की हुरियारिनों के लट्ठ से बचने के लिए नन्दगांव के हुरियारे पूरी
तैयारियां कर चुके हैं। कोई अपनी पगड़ी को मजबूत कर रहा है तो कोई अपनी पोशाकों को
सजाने में जुटा है। कुछ लोग चमड़े से बनी अपनी ढालों को सजाने में लगे है। चमड़े से
बनी इन्हीं ढालों पर बरसाना की गोपियां उछल उछल कर लाठियां चलाती हैं। हुरियारे इन
ढालों से अपना बचाव करते हैं। हुरियारों का कहना है कि छह मार्च को बरसाना में
लठमार होली होगी।
हुरियारे रमेश चंद्र गोस्वामी ने बताया कि छह मार्च को बरसाना में
लठमार होली का आयोजन किया जाएगा। उसी लिए सभी घरों में तैयारियां चल रही हैं।
बरसाना मंदिर से न्यौता आने के बाद हम सभी लोग राधा के गांव में होली खेलने
जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope