• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अश्लील साइटों पर सरकार का डंडा, ब्लॉक की 3000 वेबसाइट्स

Govt took against Obscene sites, blocked 3000 websites - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लील सामग्री परोसने वाली करीब 3000 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। पोर्न साइटों को लेकर एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्रालय ने बताया कि बच्चों के पोर्न वीडियो दिखाने वाली ज्यादातर वेबसाइट भारत के बाहर से चलाई चा रही हैं। इसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय महिला और बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम रोकथाम (CCPWC) पर एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि साइबर वर्ल्ड बेहद गोपनीय और दुनिया भर में फैला है। बच्चों के पोर्न वीडियो चलाने वाली ज्यादातर वेबसाइट्स भारत के बाहर से चलाई जा रही हैं। इंटरपोल ऐसे गंभीर बाल यौन अपराधियों की लिस्ट रखता और उसे अपडेट करता है। इंटरपोल से मिली इस लिस्ट के आधार पर सरकार समय-समय पर ये साइट्स ब्लॉक करती रहती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Govt took against Obscene sites, blocked 3000 websites
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govt, obscene sites, blocked 3000, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved