कोटा। शहर के जवाहर लाल नेहरु स्नाकोत्तर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सकतपुरा में शनिवार को मुक्त परिवेश सत्र के छठें और अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा सिंह और प्रवक्ता डाॅक्टर सपना जोशी ने सरस्वती की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नृत्य प्रतियोगिता में बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने भरपूर जोश के साथ भाग लेते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। जिसके तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता में विजयमाला पहले और सुरभि शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। मनीषा और गर्वित संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य में कृति व लेखिका गु्रप ने प्रथम स्थान, अर्पणा एवं ग्रुप द्वितीय स्थान और अनिता एवं दीपेन्द्र गु्रप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जज की भूमिका बृजसुन्दर गौतम, सविता चैहान और मधुबाला शर्मा ने निभाई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope