• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मणिपुर में पहली बार BJP की सरकार, बीरेन सिंह बने मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बुधवार को एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ प्रदेश में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बन गई है। राकांपा नेता यूमनाम जयकुमार सिंह डिप्टी सीएम बने हैं। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भाजपा विधायक दल के नेता बीरेन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। बीरेन सिंह को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, इसके बाद उन्होंने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
बता दें कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को 21 सीटें हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस ने उससे 7 सीटें अधिक अर्थात 28 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में पहली बार सरकार बना रही भाजपा ने इसके बावजूद 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल का कहना था कि वह भाजपा के दावे से संतुष्ट हैं।
इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बीरेन ने मणिपुर की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। हालांकि अमित शाह और वेंकैया नायडू इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। असल में शाह और नायडू को लेकर जो विमान इम्फाल जा रहा था उस विमान के इंजन में गड़बड़ी आ गई और उसे दिल्ली। लौटना पड़ा। सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया है जब एनडीए में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-first time BJP govt in Manipur, N Biren Singh takes oath of CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp govt, manipur, n biren singh, cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved