नूंह। जिले के नौसेरा गांव में रविवार को फरीदाबाद अपराध शाखा हत्या के आरोपी को पकड़ने गई थी। जिसका विरोध करते हुए हत्या के आरोपी व उनके रिश्तेदारो ने पुलिस टीम पर गोली चला कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई। दोनों ओर से चली गोलीयों में पुलिस के दो जवानो तथा हत्या आरोपी को भी चोट लगी है। पुलिस हत्या के आरोपी को दबोचने में कामयाब रही। पुलिस की शिकायत पर नूंह पुलिस ने लगभग 40 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
नूंह पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नन्नू उर्फ नीशा पुत्र शौकत निवासी आलमपुर पर एक साल पूर्व सेक्टर 15 फरीदाबाद थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। नन्नू अपने गांव से पिछले एक साल फरार होकर पुलिस की आंंखो में धूल झोंक कर अपनी रिश्तदार जैकम व पिलानी परिवार के पास नौसेरा रह रहा था। अपराध शाखा फरीदाबाद पुलिस ने किसी मुखबिर की सूचना पर हत्या आरोपी नन्नू को पकड़ने के लिए नौसेरा गांव में दबिश दी थी। पुलिस ने नन्नू को नौसेरा गांव में जाकर पकड़ लिया। जैसे ही नन्नू के रिश्तेदारो को पता चला तो उन्होंने ताबड़ तोड़ होकर पुलिस पर गोलीया दाग दी,पुलिस ने गोली चलाई। दोनों ओर से गोलियां चलाई गई। पुलिस से मुठभेड़ की सुनते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी पत्थर से हमला कर दिया। इस मामले की सूचना जब मेवात पुलिस को लगी तो आनन-फानन में सैकड़ों पुलिसकर्मी नौसेरा गांव में पंहुच गए। पुलिस ने हत्या के मामले में पुलिस से वांछित चल रहे नन्नू पुत्र शोकत निवासी आलमपुर को पकड़ लिया।
इस मुटभेड़ में फरीदाबाद पुलिस के एएसआई विजयपाल,नरेश कुमार को चोट लगी है। इसके अलावा पकड़े गए मुलजिम नन्नू को भी चोट लगी है। पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। नन्नू पुलिस के कब्जे में है।
नूंह थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराध शाखा चोटिल विजयपाल ए एस आई की शिकायत पर बिल्लू निवासी सीलखो,आसू जैकम तथा नौसेरा के पिलानी परिवार के लगभग 40 लोगो के खिलाफ इरादा कत्ल व सरकारी कार्य मेंबाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope