• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला कैदी ने जेल में शिशु को जन्म दिया

Female prisoner gave birth to infant in deoria central jail - Deoria News in Hindi

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद महिला बंदी ने शिशु को जन्म दिया। नवजात के जन्म की खुशी में अन्य बंदियों ने शोहर गाया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को जमानत मिल गई। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी संजय व उनकी पत्नी सरोज देवी को पुलिस ने पिछले वर्ष मई में हत्या के प्रयास में जेल भेज दिया था। दोनों पर हत्या का आरोप है। जेल जाने के समय सरोज देवी गर्भवती थी। 21 मार्च को सरोज देवी ने जिला कारागार में बच्चे को जन्म दिया।
महिला बंदी द्वारा बच्चे के जन्म देने पर अन्य महिला बंदियों ने सारी रस्में पूरी की और शोहर गाया। बच्चे के जन्म पर जेल अधीक्षक की मदद से मिठाइयां बांटी गईं। इसमें जेल के बंदी और पुलिस भी शामिल हुए।

जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा, एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म पर मिठाइयां बंटवाई गईं। बच्चे के जन्म के बाद महिला को जमानत भी दे दी गई।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Female prisoner gave birth to infant in deoria central jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: female, prisoner, gave birth, infant, deoria, central jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, deoria news, deoria news in hindi, real time deoria city news, real time news, deoria news khas khabar, deoria news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved