ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव देहलां में जहरीला पदार्थ निगलने से 50 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी अप्पर देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात सुरेंद्र ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर वृद्ध को परिजन उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध द्वारा जहर निकलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope