नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम गतिरोध के बीच भारत सरकार से स्थिति जानने की कोशिश करने के बजाय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चीनी राजदूत लुओ झाओहुई से बीते महीने हुई मुलाकात की निंदा की। सुषमा ने गुरुवार को कहा, मैं बहुत दुखी हुई कि विपक्ष भारत सरकार के दृष्टिकोण को समझने के बजाय चीनी राजदूत से मिलने गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुषमा स्वराज विदेश नीति पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। सुषमा ने कहा, उन्होंने भारत सरकार से स्थिति (सीमा गतिरोध) समझने की कोशिश नहीं की, इसकी बजाय वे चीनी पक्ष से उनकी राय जानने के लिए मिले। नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर 8 जुलाई की राहुल गांधी और लुओ की बैठक की जानकारी को पोस्ट किया था, लेकिन बाद में हटा लिया था।
दूतावास ने अपने वीचैट अकांउट में कहा था, राजदूत लुओ झाओहुई ने कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 8 जुलाई को मुलाकात की। दोनों पक्षों ने मौजूदा भारत-चीन सीमा संबंधों व दूसरे मुद्दों पर विचार साझा किए। काउंसलर झोउ युयून ने भी बैठक में भाग लिया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope